फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government Nursing School Bilaspur Ragging Case Committee Submit Report

Bilaspur News: रैगिंग के आरोप निराधार, काम को लेकर हुआ था छात्राओं में विवाद, कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Fri, 18 Aug 2023 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:25 PM IST
सार

कमेटी की ओर से सीएमओ को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार नर्सिंग स्कूल की अन्य किसी छात्रा ने रैगिंग करने की बात नहीं की है।

विज्ञापन
Government Nursing School Bilaspur Ragging Case Committee Submit Report
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजकीय नर्सिंग स्कूल बिलासपुर की छात्रा की ओर से लगाए गए रैगिंग के आरोप निराधार पाए गए हैं। एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार यह विवाद छात्राओं में काम करने को लेकर निकला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्राओं को स्कूल में स्टाफ की कमी के कारण कई काम खुद करने पड़ते हैं। काम करने और कराने को लेकर छात्राओं में विवाद हुआ। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से मामले की रिपोर्ट संलग्न कर एक बार फिर रिक्त पदों को भरने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस की जांच अभी जारी है। कमेटी की ओर से सीएमओ को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार नर्सिंग स्कूल की अन्य किसी छात्रा ने रैगिंग करने की बात नहीं की है। स्कूल में प्रधानाचार्य और मात्र दो शिक्षिकाएं हैं। शिक्षकों के चार पद और वार्डन का पद खाली है। गेट, कमरे, कार्यालय बंद करना, बाहर से सामान लाना आदि कार्य छात्राओं को करने पड़ते हैं। छात्राएं यह काम मिल बांटकर कर लेती हैं। ऐसे ही कामों को लेकर वरिष्ठ छात्राओं और रैगिंग का आरोप लगाने वाली छात्रा के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट में छात्रा की ओर से लगाए गए रैगिंग के आरोप निराधार निकले हैं। स्कूल में चल रहे रिक्त पदों को भरने के लिए एक बार फिर रिपोर्ट के साथ पत्र निदेशालय भेजा जाएगा। - डॉ.प्रवीण चौधरी, सीएमओ बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला : 10 अगस्त की रात को नर्सिंग स्कूल की प्रथम वर्ष की छात्रा ने एक साथ एंटीबायोटिक की 11गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसने पुलिस को दिए बयान में तीन वरिष्ठ छात्राओं पर रैगिंग करने और स्कूल प्रिंसिपल सहित विभाग पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, आरोप लगाने वाली छात्रा अब स्वस्थ है और घर चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed