फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government not in favor of B.Ed degree holders in JBT recruitment, Detailed discussion held in cabinet

JBT Recruitment: जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारकों के पक्ष में नहीं हिमाचल सरकार, कैबिनेट में हुई विस्तृत चर्चा

Tue, 07 Jun 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jun 2022 05:00 AM IST
सार

जेबीटी भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारकों को राहत देने के पक्ष में हिमाचल प्रदेश सरकार नहीं है। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एक वरिष्ठ मंत्री ने बैठक के दौरान यह मामला उठाया। 

विज्ञापन
Government not in favor of B.Ed degree holders in JBT recruitment, Detailed discussion held in cabinet
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेबीटी भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारकों को राहत देने के पक्ष में हिमाचल प्रदेश सरकार नहीं है। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एक वरिष्ठ मंत्री ने बैठक के दौरान यह मामला उठाया। मंत्रिमंडल ने मामले को जल्द हल करने के लिए प्रधान सचिव शिक्षा और सचिव विधि को बुलाकर जल्द फैसला लेने को कहा। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के चलते फिलहाल कोई भी अंतिम फैसला लेने से गुरेज किया।

विज्ञापन


हालांकि, यह स्पष्ट कर दिया कि प्राइमरी कक्षाओं में सिर्फ जेबीटी-डीएलएड ही भर्ती के लिए पात्र होंगे। बीएड डिग्री धारकों को अपर प्राइमरी की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए भर्ती किया जाएगा। बता दें कि हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को जेबीटी वालों की मेरिट बनाकर परिणाम जारी करने के कहा था। आयोग की ओर से परिणाम भी जारी कर दिया गया है। अब बैचवाइज भर्ती के लिए मामला फंस गया है। ऐसे में सरकार ने शिक्षा और विधि विभाग के अधिकारियों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामलों को देखते हुए जल्द फैसला लेने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मंडी विश्वविद्यालय में पद भरने को मांगा प्रस्ताव
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को जल्द शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई। सरकार ने शिक्षा विभाग को मंडी विश्वविद्यालय के लिए आवश्यकता अनुसार विभिन्न श्रेणियों के पद भरने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को मंडी विवि को हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed