फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt Teacher Job in Himachal: Four Thousand Posts Of Teachers Will Be Filled In Schools And Colleges Of Himachal Pradesh

सरकारी नौकरी: हिमाचल के स्कूलों और कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के चार हजार पद

Tue, 15 Jun 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 10:54 AM IST
सार

हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षितों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के चार हजार पदों को भरने की तैयारी है। 
 

विज्ञापन
Govt Teacher Job in Himachal: Four Thousand Posts Of Teachers Will Be Filled In Schools And Colleges Of Himachal Pradesh
हिमाचल शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में जल्द चार हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने वित्त महकमे से मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके बाद प्रस्ताव मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सीधी भर्ती के अलावा कुछ पद बैचवाइज भी भरे जाएंगे। प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग में स्वीकृत रिक्त पद भरने के लिए शिक्षा विभाग ने चार हजार नए शिक्षक भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार किया है। टीजीटी, जेबीटी, सीएंडवी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, पैट, डीएम, तबला प्रशिक्षक और कॉलेज प्रवक्ताओं के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


पीईटी, ड्राइंग शिक्षकों और तबला प्रशिक्षकों की काफी समय के बाद भर्ती की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा के तहत टीजीटी, जेबीटी और सीएंडवी के करीब 2500 पद भरे जाएंगे। शेष पदों को उच्च शिक्षा के तहत भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर और लोकसेवा आयोग शिमला के माध्यम से पद भरे जाएंगे। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वित्त विभाग को इस बाबत प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

आयुर्वेद विभाग में चिकित्सकों के 935 पद खाली
उधर, आयुर्वेद विभाग में रोजगार के द्वार बंद पड़े हैं। प्रदेश के विभागों में विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरा जा रहा है लेकिन आयुर्वेद में डाक्टरों और अन्य रिक्त पड़े पदों को नहीं भरा जा रहा है। इस विभाग में अभी भी 935 पद खाली चल रहे है। प्रदेश में कोरोना महामारी ने पांव पसार हैं। फील्ड में एमबीबीएस डॉक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं।  प्रदेश में आयुर्वेद स्नातक बेरोजगार घूम रहे हैं लेकिन इनकी तैनाती नहीं की जा रही है। विधानसभा में भी इस बार इस मामले को उठाया गया है, बावजूद सरकार पद नहीं भर रहे हैं।


प्रदेश में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी चल रही है। आयुर्वेद में रिक्त पदों को भरे जाने से इनकी सेवाएं फील्ड मे ली जा सकती है।  बेरोजगार आयुर्वेद स्नातक ने रिक्त पदों को भरने के लिए राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा है। बिलासपुर में डॉक्टरों समेत विभिन्न श्रेणियों के 26, चंबा 116, हमीपुर 20, कांगड़ा 130, किन्नौर 31, कुल्लू 64, लाहौल-स्पीति 40, मंडी 83, शिमला 158, सिरमौर 77, सोलन 30, ऊना 55 सहित अन्य आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान में पद खाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed