फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government is not in a position to legalize cannabis cultivation in himachal

भांग की खेती को वैध करने की स्थिति में नहीं सरकार : जयराम ठाकुर

Tue, 04 Sep 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाहनाला (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाहनाला (कुल्लू) Updated Tue, 04 Sep 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Government is not in a position to legalize cannabis cultivation in himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार हिमाचल में भांग खेती को वैध करने की परिस्थिति में नहीं है। उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल में अभी ऐसा करने को लेकर विचार नहीं है।

विज्ञापन


इस पर अभी विचार किया जा सकता है। वर्तमान में ऐसी स्थिति नहीं है कि ऐसी शुरूआत की जा सके। ड्रग्स का बढ़ता प्रचलन चिंतनीय है और इसे रोकना बड़ी चुनौती है। अभी इसका विकल्प क्या हो सकता है, इस पर काम करने के लिए कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पाहनाला में सीएम जयराम पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व विधायक नीरज भारती के सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी पर कुछ  भी कहने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारा-118 में संशोधन के सवाल पर सीएम ने कहा कि बाहरी राज्यों के अधिकांश अधिकारियों को पूर्व सरकार के समय जमीन उपलब्ध करवाई गई है। 

दिल्ली में हिमाचल के लिए लड़ाई लड़ी

Government is not in a position to legalize cannabis cultivation in himachal

वर्तमान में किसी को भी जमीन उपलब्ध नहीं करवाई गई है। सीएम ने कहा कि आठ माह के कार्यकाल में 68 में से 52 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर लिया गया है। सीएम किसी इलाके का नहीं होता है।

सीएम पूरे प्रदेश का होता है। उन्होंने दिल्ली में हिमाचल के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि ग्रामीण सड़कें अटल की देन हैं।

इसके बाद उन्होंने मणिकर्ण घाटी के धनाला में भी जनसभा को संबोधित किया।एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम ने कई सड़कों का भूमि पूजन किया और कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान परिवहन मंत्री

गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक सुरेंद्र शौरी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed