{"_id":"5ac23d314f1c1bdc618b516b","slug":"gov-will-not-acquired-temple-monuments-under-asi","type":"story","status":"publish","title_hn":" एएसआई के अधीन मंदिरों, स्मारकों का अधिग्रहण नहीं करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई के अधीन मंदिरों, स्मारकों का अधिग्रहण नहीं करेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन हिमाचल के 28 मंदिर और स्मारकों को केंद्र सरकार अधिग्रहण नहीं करेगी। लोकसभा में सांसद रामस्वरुप शर्मा ने प्रश्न पर उन्होंने ये बात कही।
विज्ञापन
महेश शर्मा ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के क्षेत्राधिकार में आंध्र प्रदेश में 53, असम में 18, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 29, गोवा में 2, गुजरात में 42, हरियाणा में 1, हिमाचल में 28, जम्मू कश्मीर में 29, झारखंड में 1, कर्नाटक में 242, केरल में 11, मध्य प्रदेश में 96, महाराष्ट्र में 89,
विज्ञापन
मणिपुर में 1, उड़ीसा में 52, राजस्थान में 42, तमिलनाडु में 120, तेलंगाना में 3, त्रिपुरा में 3, उत्तर प्रदेश में 132, उत्तराखंड में 29 और पश्चिम बंगाल में 48 मंदिर और स्मारक आते हैं।
विज्ञापन
सांसद रामस्वरूप ने सवाल किया था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में हिमाचल कि कितने मंदिर हैं तथा क्या सरकार भविष्य में किसी और मंदिर को अपने अधीन लेगी? उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहाड़ी और देव संस्कृति है।
इसके तहत ऐतिहासिक मंदिरों का निर्माण द्वापर युग व राजतंत्र के जमाने में किया गया है। प्राचीन मंदिर होने के नाते उनका पुनर्निर्माण ठीक उसी शैली में ही करवाया जाए जिस शैली में उन्हें निर्मित किया था।