फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Goons open firing at Transporter home in Hamirpur Himachal Pradesh

Hamirpur: आधी रात को बस ऑपरेटर के घर पर दागीं पांच गोलियां, हिरासत में लिया एक आरोपी

Sat, 25 Jun 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jun 2022 06:33 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी और पीड़ित के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Goons open firing at Transporter home in Hamirpur Himachal Pradesh
घर पर की फायरिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर की जाहू पुलिस चौकी के तहत मुंडखर तुलसी गांव में शुक्रवार आधी रात को एक बस ऑपरेटर के घर पर पांच गोलियां दागी गईं हैं। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी और बस ऑपरेटर में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। गोलियां अनुज ठाकुर पुत्र महावीर सिंह के घर पर चलाई गई हैं। अनुज के पास तीन बसें हैं। गांव में वह अपने माता-पिता के साथ घर पर थे। शुक्रवार रात 9:00 बजे वह सो गए थे।

विज्ञापन


आधी रात को गोलियां चलीं तो उनकी मां को लगा कि घर के साथ लगते बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हो रहा है। उन्होंने बाहर आकर देखा तो दीवार पर गोलियों के निशान पड़े हुए थे। इसके बाद मां ने अनुज को नींद से जगाया। जैसे ही अनुज ठाकुर अपने परिजनों के साथ बाहर निकले तो आरोपी मौके से सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर मुंडखर की ओर भाग गए। गोलियों से मकान की दीवार, छज्जा व दूसरी मंजिल के दरवाजे को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


गोलियों के निशान घर की दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं। सूचना मिलने के बाद रात करीब 2:00 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वीडियोग्राफी भी की गई है। मकान से करीब 40 मीटर दूर एक पशुशाला के समीप कच्ची सड़क पर पांच गोलियों के कवर भी बरामद किए गए हैं। वहीं, गोलियां चलने के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed