{"_id":"6504711ddd648d21c5032d89","slug":"glimpse-of-cleanliness-of-mandi-municipal-corporation-will-be-seen-in-delhi-will-represent-the-state-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC Mandi: दिल्ली में दिखेगी मंडी नगर निगम की स्वच्छता की झलक, करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Mandi: दिल्ली में दिखेगी मंडी नगर निगम की स्वच्छता की झलक, करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व
Fri, 15 Sep 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:28 PM IST
सार
जसवाल ने कहा कि दो अक्तूबर को स्वच्छ से स्वच्छ शहर की ओर थीम पर झांकी निकाली जाएगी। इसमें नगर निगम मंडी के स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम मंडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के प्रगति मैदान में दो अक्तूबर को होने वाली स्वच्छता रैली में मंडी नगर निगम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। इंडियन स्वच्छता लीग रैली के लिए प्रदेश से नगर निगम मंडी का चयन हुआ है। यह बात नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल ने नगर निगम कार्यालय में आयोजित पार्षदों की बैठक में कही। जसवाल ने कहा कि दो अक्तूबर को स्वच्छ से स्वच्छ शहर की ओर थीम पर झांकी निकाली जाएगी। इसमें नगर निगम मंडी के स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
झांकी को एक वाहन में दिल्ली ले जाया जाएगा। इस वाहन में आगे और पीछे की ओर मेरा मंडी स्वच्छ मंडी, हिमाचल सरकार और नगर निगम मंडी का लोगो लगाया जाएगा। इसमें दो कूड़ेदान, साइन बोर्ड, एक स्थायी कर्मचारी, एक दंपती और चार नगर निगम के कर्मचारी लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक करने के लिए तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले मंडी के सभी वार्डों में स्वच्छता पखवाड़े को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन