फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Give MPhil and PhD increment to teachers: Haputwa

शिक्षकों को दें एमफिल और पीएचडी इंक्रीमेंट : हपुटवा

Thu, 22 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Give MPhil and PhD increment to teachers: Haputwa
हपुटवा ने प्रति कुलपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

200 सहायक आचार्य दे रहे हैं विश्वविद्यालय में सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा।

संघ के अध्यक्ष प्रो. हरीश ठाकुर और महासचिव डॉ. जोगिंद्र सकलानी की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने प्रति कुलपति से विवि में सेवाएं दे रहे 200 सहायक आचार्यों को यूजीसी के नियमों के अनुसार एमफिल और पीएचडी की विशेष इंक्रीमेंट देने की मांग की। यह शिक्षक यूजीसी के नियमों के अनुरूप ही विवि में पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इंक्रीमेंट मिलने से विवि के विभिन्न विभागों में शोध के स्तर में सुधार आएगा। शिक्षकों ने विवि में सभी शिक्षकों को अलग कमरे, फर्नीचर, कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था करने की मांग भी की। शिक्षकों के लिए आवास सुविधा दिए जाने के मामले पर भी चर्चा की गई और खाली पड़े आवासों का आवंटन किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article