{"_id":"618e98dffc12e4400e5e4669","slug":"girls-outshine-boys-in-10th-and-12th-merit-list-hpbose-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट में बेटियों का दबदबा, सरकारी स्कूल फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट में बेटियों का दबदबा, सरकारी स्कूल फिसड्डी
Fri, 12 Nov 2021 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:10 PM IST
सार
शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में निजी स्कूलों का पूरी तरह से दबदबा रहा है। सरकारी स्कूल इसमें पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
चंबा की तृषा महाजन ने 12वीं के आर्ट्स संकाय में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी की गई मेरिट लिस्ट में जहां 12वीं में 19,946 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। वहीं दसवीं कक्षा में 29,661 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी इस मेरिट लिस्ट में निजी स्कूलों का पूरी तरह से दबदबा रहा है। सरकारी स्कूल इसमें पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से घोषित की गई दसवीं की मेरिट लिस्ट में मात्र दो अभ्यर्थियों को ही स्थान मिला है। जबकि 12वीं की टॉप-100 मेरिट लिस्ट से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी गायब हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी तरह की परीक्षाएं करवाने के बाद मेरिट लिस्ट को तैयार किया है।
विज्ञापन
10वीं कक्षा में 29,661 विद्यार्थी 75 फीसदी अंक हासिल करने में सफल रहे हैं। इनमें से 16,907 छात्राएं शामिल हैं। सरकारी स्कूलों से 8,449 और निजी स्कूलों से 8,410 छात्राओं ने जगह बनाई है। वहीं 12वीं की मेरिट लिस्ट में 12,754 विद्यार्थी हैं। जिनमें सरकारी स्कूलों से 4,060 और निजी स्कूलों से 8,694 विद्यार्थियों ने स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
12वीं की मेरिट में चंबा की तृषा महाजन को पहला स्थान
चंबा की तृषा महाजन ने 12वीं के आर्ट्स संकाय में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मेरिट सूची जारी की गई है। इसमें तृषा महाजन ने 99 फीसदी अंक हासिल कर जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। तृषा के पिता विकास महाजन इंस्पेक्शन विंग चंबा में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता अमिल गुप्ता बतौर इतिहास प्रवक्ता सेवाएं दे रही हैं।
तृषा ने दसवीं कक्षा की परीक्षा डीएवी स्कूल चंबा से पास की थी। 12वीं कक्षा की परीक्षा महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल चंबा से पास की है। तृषा का चयन दिल्ली विवि में इकॉनोमिक्स ऑनर्स में हो गया है और पढ़ाई जारी है। तृषा महाजन ने बताया कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कामयाबी का श्रेय परिजनों को दिया है।