फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl student rape and murder case five day ultimatum to government

छात्रा रेप हत्याकांड: सरकार को अल्टीमेटम, पांच दिन में नहीं पकड़े आरोपी तो चक्का जाम

Wed, 12 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Girl student rape and murder case five day ultimatum to government

छात्रा से दुराचार के बाद हत्या मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से गुस्साई कोटखाई क्षेत्र की महिला प्रतिनिधियों ने सरकार और पुलिस विभाग को पांच दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। इनका कहना है कि यदि पांच दिन के भीतर गुड़िया के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो क्षेत्र की महिलाएं चक्का जाम कर देंगी।

विज्ञापन


कोटखाई के थरौला वार्ड की जिला परिषद सदस्य नीलम सरैक ने शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस इनवेस्टिगेशन पर सवाल खड़े किए। कहा कि पुलिस ने पहले दिन जांच में सुस्ती बरती। जहां ये घटना हुई वह बेहद छोटा सा इलाका है। इसकी नाकाबंदी भी की जा सकती थी।
विज्ञापन


मगर पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया। इसी वजह से आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। कहा कि पहले दिल्ली जैसे महानगर में ऐसी घटनाएं होती थी मगर अब कोटखाई जैसे शांत इलाके में घट रही हैँ। आखिर पुलिस और कानून व्यवस्था कहां है। अब तो हमें भी डर लगने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख देकर पल्ला न झाड़े सरकार

Girl student rape and murder case five day ultimatum to government

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले पांच दिन के भीतर भी आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो दर्जनों पंचायतों की महिलाएं धरना प्रदर्शन के साथ साथ चक्का जाम कर देंगी। इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी। सरैक ने सीएम से मांग की कि वे पुलिस को जांच में तेजी लाने के आदेश दें। 

सरैक ने कहा कि सीएम वीरभद्र ने गुड़िया के परिजनों को पांच लाख की मदद देने का एलान किया है जो अच्छी बात है। मगर सरकार सिर्फ पैसा देकर ही पल्ला न झाड़े।

जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक इस मामले में खुद गंभीरता दिखाए। साथ ही लोगों को एकजुट होने की भी अपील की और कहा कि सिर्फ कैंडल जलाकर या ज्ञापन देने भर से काम नहीं चलेगा।

सीएम साहब, जागरूक हैं कोटखाई के लोग 
सीएम ने एक दिन पहले इस मामले में कोटखाई के लोगों को उतावलापन न दिखाने और धैर्य रखने को कहा था। इस पर सरैक ने जवाब दिया कि कोटखाई के लोग होशियार नहीं बनते बल्कि जागरूक हैं। 

सरैक के साथ साथ देवरी खनेटी पंचायत प्रधान अंबिका धरमइक, क्यारवी पंचायत प्रधान ममता ठाकुर और रतनाड़ी पंचायत प्रधान लता घास्टा ने भी इलाके के लोगों को एकजुट होकर पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पुलिस को जांच में तेजी लाने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed