परीक्षा में फेल होने के बाद तनाव में छात्रा ने लगाया फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की 10वीं कक्षा में फेल होने के बाद तनाव में छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम से पूर्व ही साहू क्षेत्र की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय ले लिया। छात्रा ने फरवरी महीने में ही एक सुसाइड नोट लिखकर इसका जिक्र भी किया। 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर नाबालिग लड़की तनाव में रहने लगी। बेटी को उदास देख परिजनों ने भी उसे समझाया। लेकिन बुधवार को जब उसकी मां मनरेगा में दिहाड़ी लगाने और पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए तो उसने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। घर पर मौजूद छोटे भाई ने काफी देर तक बहन के कमरे से बाहर ना आने पर दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
भाई ने खिड़की से झांक कर देखा तो वे सन्न रह गया। उसकी बड़ी बहन फंदे से लटक रही थी। उसने तुरंत चीखना-चिल्लाना शुरू किया। साथ ही ग्रामीणों को इस संबंध में जानकारी दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने छात्रा को तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को लड़की की कापी से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक छात्रा की ओर से लिखा गया सुसाइड नोट की पुलिस ने बरामद कर लिया है।