फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl runs off with boyfriend before one day of marriage.

शादी से एक दिन पहले आशिक संग फरार हुई युवती

Sun, 08 Feb 2015 09:20 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
Girl runs off with boyfriend before one day of marriage.

शादी से ठीक एक दिन पहले युवती अपने आशिक के साथ घर से फरार हो गई। मामला ऊना जिले का है। तलवाड़ा की एक युवती अपने विवाह से ठीक एक दिन पहले घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के परिजनों ने इस संबध में मामला दर्ज करवा युवती की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने शाहतलाई के एक युवक पर युवती को भगाने का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन


दोनों जिस गाड़ी में फरार हुए थे, वह गाड़ी ऊना से संबधित एक युवक की थी। जिसकी भनक परिजनों को लग गई और उन्होंने ऊना पुलिस से संपर्क साधा। लेकिन दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक तलवाड़ा की एक युवती की शादी 8 फरवरी को तय थी।

विज्ञापन

कहां गए, नहीं लग पाया पता

Girl runs off with boyfriend before one day of marriage.

शादी के एक दिन पहले युवती नाटकीय ढंग से एक युवक के साथ कार में फरार हो गई। परिजनों ने ऊना नंबर की गाड़ी का पता चलते ही उन्होंने ऊना पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर संबंधित गाड़ी चालक से पूछताछ की।

चालक के मुताबिक वह युवक व युवती को तलवाड़ा के पास ही छोड़ आया था, लेकिन उसके बाद दोनों किस ओर गए इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उधर एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम इस संबध में थाना ऊना में भी चालक बुलाकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed