फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl died in hamirpur after snake bite her

पिता-पुत्री को सोते समय सांप ने डसा, बेटी की मौत

Sat, 25 Aug 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Aug 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
girl died in hamirpur after snake bite her

पुलिस थाना सदर के तहत नाल्टी गांव में पिता-पुत्री को जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। जबकि गंभीर हालत में पिता को हमीरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार रात उमेश कुमार (42) निवासी सीताबड़ी, बिहार अपने कमरे में परिवार सहित गांव नाल्टी में किराये के मकान में सोया हुआ था
विज्ञापन


। इस दौरान उसकी सात वर्षीय बेटी सोनू (7) और वह एक चारपाई पर, जबकि उसके तीन अन्य बच्चे और पत्नी अलग चारपाई पर सोये थे। । इसी दौरान घर में कहीं से सांप घुस गया और रात करीब 11 बजे सांप ने उमेश और उसकी बेटी सोनू को डस लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी सोनू की रास्ते में ही मौत हो गई

girl died in hamirpur after snake bite her

चिल्लाने पर जब उसके परिजन उठे तो उसने उन्हें सर्पदंश होने की बात बताई। इतने में परिवार सदस्यों ने स्थानीय पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी और घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले आए।

लेकिन, बेटी सोनू की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि पिता को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं स्थानीय पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर में सूचना दी।

पुलिस ने बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed