फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Giri pumping machinery bad, today water will not come in many areas

गिरि पंपिंग मशीनरी खराब, आज कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

Mon, 31 Jan 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Giri pumping machinery bad, today water will not come in many areas
शिमला। राजधानी की दूसरी सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गिरि से शहर के लिए पानी की सप्लाई फिर घट गई है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में मंगलवार को पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी के अनुसार पंपिंग मशीनरी में खराबी आने के कारण इस परियोजना से अगले दो-तीन दिन शहर के लिए पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। सोमवार को भी गिरि से सिर्फ आठ एमएलडी पानी आया है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी दो पंप चलाए जा रहे हैं, लेकिन इससे मंगलवार को भी शहर में आठ से दस एमएलडी पानी ही मिलने की उम्मीद है। 18 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि परियोजना से पहले लो वोल्टेज के कारण शहर के लिए कम पानी मिल रहा था। इसके चलते शिमला शहर में पानी की राशनिंग करनी पड़ी थी। बीते एक हफ्ते में इस परियोजना से पंपिंग बढ़ी, जिसके बाद कंपनी ने कई जोन में रोज पानी देना शुरू कर दिया था। अब पंपिंग मशीनरी में खराबी आने से शहर में पानी का शेड्यूल फिर बिगड़ गया है। कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने बताया कि खराब हुई मशीन को ठीक करवाया जा रहा है। सोमवार को भी इसे चेक करवाया गया है। एक-दो दिन में मशीनरी ठीक कर दी जाएगी, तब तक कुछेक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
पेयजल कंपनी के अनुसार मंगलवार को शहर के लक्कड़ बाजार, शनान, मल्याणा, नवबहार, रामबाजार, चौड़ा मैदान, अनाडेल, घोड़ाचौकी, छोटा शिमला, ऐराहोम, कसुम्पटी, विकासनगर, एसडीए कांप्लेक्स क्षेत्र में पानी नहीं आएगा। इन इलाकों में अब बुधवार को पानी दिया जाएगा। बाकी इलाकों में पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed