{"_id":"5cffcf48bdec22076c4eee84","slug":"germany-is-ready-to-invest-in-agriculture-and-tourism-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कृषि और पर्यटन में निवेश के लिए जर्मनी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कृषि और पर्यटन में निवेश के लिए जर्मनी तैयार
Wed, 12 Jun 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jun 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी में जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
जर्मनी ने हिमाचल में कृषि, पर्यटन और परिवहन क्षेत्र में निवेश के लिए रुचि दिखाई है। इसके लिए प्रदेश में विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचा विकसित करने में भी जर्मनी हिमाचल सरकार का सहयोग करेगा।
विज्ञापन
निवेशकों को हिमाचल लाने के लिए जर्मनी पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राईनलैंड प्रांत के कृषि, पर्यटन और परिवहन मंत्री डा. वॉल्कर विसिंग ने यह आश्वासन दिया है। दोनों की मंगलवार को फ्रैं कफर्ट में मुलाकात हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम ने डा. वॉल्कर को हिमाचल में प्रस्तावित मेगा इन्वेस्टर मीट में प्रतिनिधिमंडल में आने का भी न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर भी इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने डॉ. वॉल्कर को हिमाचल में कृषि, पर्यटन, परिवहन और अधोसंरचना क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। डॉ. वॉल्कर ने हिमाचल सरकार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में एमओयू कर मिलकर कार्य करने में रुचि जताई।
इस दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान निजी सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्यदूत प्रतिभा पारकर और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री के साथ थे।