फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Geologists Team will find out the reason behind Landslide in Shimla

Shimla News: भू वैज्ञानिक बताएंगे क्यों हो रहा शहर में भूस्खलन, पांच सदस्यीय टीम ने शुरू किया निरीक्षण

Fri, 25 Aug 2023 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Aug 2023 01:17 PM IST
सार

भूवैज्ञानिकों की टीम पुलिस लाइन कैथू, लोरेटो तारा हॉल स्कूल और दयानंद पब्लिक स्कूल का निरीक्षण कर चुकी है। टीम टिंबर हाउस के नजदीक सेंट एडवर्ड स्कूल सहित अन्य भूस्खलन वाले स्थानों का भी निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन
Geologists Team will find out the reason behind Landslide in Shimla
पुलिस लाइन कैथू की सड़क पर पड़ीं दरारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) और शहर के अन्य हिस्सों में हुए भूस्खलन का निरीक्षण भूवैज्ञानिकों  की टीम ने शुरू कर दिया है। इस टीम में पांच सदस्य शामिल हैं। यह टीम पता लगाएगी इस बार शिमला शहर में इतनी अधिक मात्रा में भूस्खलन होने के क्या कारण हैं। उपायुक्त आदित्य नेगी ने उद्योग विभाग को इस बारे में पत्र लिखा था।

विज्ञापन


विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में इस टीम ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान से निरीक्षण की शुरुआत की। इस दौरान डीसी शिमला आदित्य नेगी भी टीम के साथ रहे। उन्होंने मौके पर जायजा लिया और शहर में स्कूल भवनों को पैदा हुए खतरे वाले स्थानों पर जाकर भूस्खलन की असल वजह का पता लगाने को कहा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि टीम को निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा। भूवैज्ञानिकों की इस टीम में अनिल कुमार सिंह राणा, गौरव शर्मा, सुरेश भारद्वाज, अतुल शर्मा सदस्य हैंं। सहायक भूवैज्ञानिक सुनील वर्मा सदस्य सचिव के रूप में शामिल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि समिति के निरीक्षण का यह पहला दिन था। आने वाले दिनों में भी अन्य स्थानों का आवश्यकतानुसार निरीक्षण किया जाएगा। भूवैज्ञानिकों की टीम पुलिस लाइन कैथू, लोरेटो तारा हॉल स्कूल और दयानंद पब्लिक स्कूल का निरीक्षण कर चुकी है। टीम टिंबर हाउस के नजदीक सेंट एडवर्ड स्कूल सहित अन्य भूस्खलन वाले स्थानों का भी निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed