फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   general secretary of the aicc shakeel ahmad statement on mla asha kumari.

आशा कुमारी के साथ है कांग्रेस कमेटी: शकील अहमद

Sat, 27 Feb 2016 08:03 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
general secretary of the aicc shakeel ahmad statement on mla asha kumari.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और डलहौजी की विधायक आशा कुमारी पर कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बड़ा बयान आया है। कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा है कि कांग्रेस कमेटी आशा कुमारी के साथ है। चंबा में कोर्ट का फैसला आने के बाद शकील अहमद पिछली रात डलहौजी पहुंचे थे। वे शनिवार को आशा कुमारी के निवास स्थान जंधरीघाट पैलेस में पत्रकारों से मुखातिब हुए।

विज्ञापन


शकील ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आशा कुमारी के साथ खड़ी है, लेकिन प्रदेश स्तर की राजनीति में वे कोई दखल नहीं देंगे। प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू इस संदर्भ में अपना काम करेंगे। शकील अहमद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हाल ही में आरक्षण के नाम पर फैली हिंसा की घटना पहली बार घटी है। उनकी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा के मुरथल में महिलाओं के साथ जो हुआ, वह शर्मनाक है। इसके लिए हरियाणा सरकार दोषी है। भाजपा पूरे देश में धर्म और जाति के नाम पर एक दूसरे को लड़ा रही है। जेएनयू मामले में कहा कि कन्हैया के खिलाफ गलत सबूत पेश कर उसके
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाफ इसलिए देशद्रोह का मामला बनाया जा रहा है कि वहां एबीवीपी हार गई थी। आरएसएस के मुख्यालय पर पिछले 54 वर्षों से राष्ट्रीय झंडा नहीं फहराया और अब झंडा फहरा देश भक्ति का ढोंग कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक आशा कुमारी भी उनके साथ थीं। आशा कुमारी ने कहा कि यह मामला अब हाईकोर्ट में चलेगा।

आशा कुमारी के बहाने सरकार को घेरने के लिए भाजपा तैयार

general secretary of the aicc shakeel ahmad statement on mla asha kumari.

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री एवं विधायक आशा कुमारी के बहाने भारतीय जनता पार्टी को राज्य सरकार को घेरने का बड़ा मौका मिल गया है। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी।

इसमें आशा कुमारी के सजा मामले को लेकर सदन के भीतर पार्टी का स्टेंड क्लीयर किया जाएगा। जिला चंबा के डलहौजी से विधायक आशा कुमारी के इस्तीफे को लेकर भाजपा प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने की तैयारियों में है।

सत्ताधारी दल की राष्ट्रीय सचिव को लेकर आने वाले दिनों में सरकार की परेशानियां बढ़ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि सोमवार को विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें विधायक आशा कुमारी के मामले में आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त, प्रवीण शर्मा, कृपाल परमार, चंद्र मोहन ठाकुर और अजय राणा ने डलहौजी की विधायक आशा कुमारी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि आशा कुमारी को नैतिकता के आधार पर अपने विधायक पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को डलहौजी उपचुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। आरोप लगाया कि कि कांग्रेस पार्टी के नेता सरकारी जमीन हड़पने के आदी हैं। कांग्रेस के नेताओं की कथनी कुछ और है और उनका चरित्र कुछ और।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed