फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Geep falls into deep trench, two people died in koksar

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जीपी, दो लोगों की मौत

Fri, 03 Jul 2020 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Geep falls into deep trench, two people died in koksar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले के स्तींगरी के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार रात करीब 12 बजे हुआ। लेकिन इसका पता शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लगा।बताया जा रहा है कि दोनों लोग किसी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे और रात के समय गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन सवारों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। लेकिन तब तक उनकी जान चुकी थी। कहा कि पुलिस ने दोनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल केलांग पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय कुंजंग अंगदाई पुत्र दोरजे नामग्याल निवासी गांव मेह, डाकघर गेउर, लाहौल-स्पीति तथा 62 वर्षीय विक्रम चंद पुत्र भीम चंद निवासी गांव मेह लाहौल-स्पीति के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed