फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gas pipeline connection facility 250 crore project for hamirpur bilaspur and una

गैस पाइपलाइन सुविधा: 250 करोड़ से तीन जिलों में मिलेगा पीएनजी गैस कनेक्शन

Fri, 26 Nov 2021 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि यह रसोई का सस्ता व साफ सुथरा ईंधन है। अब तक गैस पाइप लाइन की सुविधा देश के बड़े-बड़े शहरों में ही उपलब्ध है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में भी पाइपलाइन से गैस पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
gas pipeline connection facility 250 crore project for hamirpur bilaspur and una
पीएनजी गैस कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला ऊना पाइप के जरिये रसोई में पीएनजी गैस पहुंचाने वाला पहला जिला बनेगा। जल्द ही रक्कड़ कॉलोनी में पीएनजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। 250 करोड़ रुपये की परियोजना से ऊना के अलावा हमीरपुर और बिलासुपर के शहरी क्षेत्रों में भी कनेक्शन दिए जाएंगे। घर-घर तक पाइप से पीएनजी गैस पहुंचाने के लिए जिला ऊना के अजौली, रक्कड़ कॉलोनी, मलाहत, ऊना नगर परिषद क्षेत्र, अरनियाला, रामपुर और कोटला में अब तक 75 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है।

विज्ञापन


छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि यह रसोई का सस्ता व साफ सुथरा ईंधन है। अब तक गैस पाइप लाइन की सुविधा देश के बड़े-बड़े शहरों में ही उपलब्ध है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में भी पाइपलाइन से गैस पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कंपनी के प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि पीएनजी परियोजना के तहत अब तक 22 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कंपनी गगरेट में भी पाइपलाइन पहुंचाने पर विचार कर रही है। गैस पाइपलाइन कनेक्शन का लाभ लेने के लिए रक्कड़ कॉलोनी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-120-5759 या 94177-50485 पर भी कॉल कर सकते हैं। कनेक्शन के लिए कंपनी 6000 रुपये लेती है, जिसमें से 5500 रुपये सिक्योरिटी है, जोकि कनेक्शन कटवाने पर वापस ली जा सकती है। ग्राहक छह हजार रुपये की धनराशि 12 किस्तों में भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed