फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Garib kalyan Sammelan: Many arrows came out of PM Modi's quiver in Shimla, counting the achievements of eight years, tied the opponents

Garib kalyan Sammelan: शिमला में पीएम मोदी के तरकश से निकले कई तीर, आठ साल की उपलब्धियों से विरोधियों पर वार

Wed, 01 Jun 2022 02:25 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jun 2022 02:25 AM IST
सार

रिज मैदान शिमला में हुए गरीब कल्याण सम्मेलन में मोदी के तरकश से विरोधियों को बींधने के लिए कई तीर निकले। अपने नेतृत्व की केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर हुए इस कार्यक्रम में मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर नाम लिए बगैर खूब तंज कसे। 

विज्ञापन
Garib kalyan Sammelan: Many arrows came out of PM Modi's quiver in Shimla, counting the achievements of eight years, tied the opponents
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान शिमला में हुए गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरकश से विरोधियों को बींधने के लिए कई तीर निकले। अपने नेतृत्व की केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर हुए इस कार्यक्रम में मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर नाम लिए बगैर खूब तंज कसे। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में कांग्रेस के चित होने के बाद हिमाचल में बने चुनावी माहौल के बीच मोदी यहां आक्रामक दिखे। 

विज्ञापन


चार महीने बाद हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। यहां कांग्रेस दशकों से चले आ रहे बदलाव के ट्रेंड के आसरे सत्ता में लौटने को आतुर है। मोदी ने हिमाचल में भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर मिशन रिपीट को लक्षित कर यह राष्ट्रीय कार्यक्रम यहां रखवाया। उन्होंने केंद्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियों के मंत्र पढ़कर विरोधियों पर वार किया। वह लोगों का आह्वान करते रहे कि वे आठ साल पहले के वक्त को याद कर आज से तुलना करें।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश को अपनी कर्मभूमि, देवभूमि, वीरभूमि और पुण्यभूमि की संज्ञा देते हुए मोदी ने कहा कि वह यहां से लोक कल्याण के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने 2014 के पहले को लूट-खसूट का कालखंड बताया। गरीबों के लिए भेजा पैसा बिचौलियों की जेब में जाने का तर्क दिया। साथ ही डीबीटी जैसी योजनाओं से सीधा जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की मौजूदा प्रणाली की खूबी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने हिमाचल के हर परिवार के किसी न किसी व्यक्ति के सेना में होने पर गर्व करते हुए हिमाचलियों की नब्ज पकड़ी। सैन्य परिवारों से भी भेदभाव का मामला उठाते हुए कहा कि लद्दाख से सेवानिवृत्त एक पूर्व सैनिक को उनकी सरकार के आने के बाद पक्का मकान मिलता है। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन का एरियर भी चार दशकों तक पूर्व सैनिक परिवारों को एरियर न देने के मुद्दे पर भी पिछली सरकारों की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई। विपक्ष पर केवल वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed