{"_id":"6ad4c2c14281418fa30e3850","slug":"garbage-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-806167-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुजारली पंचायत में अब सुबह आठ बजे उठेगा घरों से कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुजारली पंचायत में अब सुबह आठ बजे उठेगा घरों से कूड़ा
विज्ञापन
लोगों की मांग पर बदली व्यवस्था, चार वार्डों में रहने वाले लोगों को मिली सहूलियत
ऑफिसों में काम करने वाले लोग झेल रहे थे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के साथ सटी पुजारली पंचायत के चार वार्डों में अब घरों से उठने वाले कूड़े की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पंचायत के अनुसार आने वाले दिनों में अब सुबह दस नहीं बल्कि सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के करीब घरों से कूड़ा उठाया जाएगा। ऐसे में पंचायत में रहने वाले चार वार्ड के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं लोग अब तक जो परेशानी झेल रहे थे, उन्हें भी इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
पुजारली पंचायत में हाल ही में घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई है। लेकिन कूड़ा उठाने की यह प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ से दस बजे के करीब शुरू हो रही थी। इस कारण ऑफिस जाने वाले लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा था, ऐसे में लोग काफी परेशान थे। लोगों को दफ्तर जाने से पहले घर का कूड़ा देने के लिए कर्मचारियों के आने का इंतजार करना पड़ता था, ऐसे में लोगों को काम पर पहुंचने के लिए देर हो जाती थी, लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव किया है। ऐसे में अब सुबह साढ़े आठ बजे से लोगों के घरों से कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा। पुजारली पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत का प्रयास है कि आगे भी इसी तरह व्यवस्था में सुधार लाकर लोगों को सुविधा प्रदान करते रहें।