फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   garbage collection vehicle of mc is out of order

कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां खराब, सड़कों पर कचरा

Wed, 04 Oct 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Oct 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
garbage collection vehicle of mc is out of order

आए दिन स्वच्छता अभियान चलाने और सैहब कर्मियों के काम पर लौटने के बावजूद शिमला शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। घरों से कूड़ा उठ रहा है लेकिन वह सड़कों, गलियों, जंगलों में डंप किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अब निगम की कूड़ा उठाने वाली कई गाड़ियां खराब हो गई हैं। कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों के खराब होने से दिक्कत बढ़ गई है। कूड़े के डंपर भी नहीं उठ पाए हैं। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन करने वाले कर्मचारी घरों से तो कूड़ा उठा रहे हैं लेकिन गाड़ियां न आने से इसे फटे पुराने बोरों में जगह-जगह इकट्ठा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


34 वार्डों के लिए हैं 25 गाड़ियां
शहर के 34 वार्डों की सफाई के लिए निगम के पास कुल 25 गाड़ियां हैं। इनमें से पांच टिप्पर हैं जो बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर कूड़ा उठाते हैं। बाकी बची 20 गाड़ियां वार्डों में जाती हैं। अब हालत ऐसी है कि 25 में से आधा दर्जन गाड़ियां बार-बार खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता वाहन खराब, 1916 भी फेल
शिमला। 1916 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करते ही सफाई करने पहुंचने वाला निगम का स्वच्छता वाहन भी पिछले चार दिन से खराब पड़ा है। इसकी ढली वर्कशॉप में रिपेयर की जा रही है। लोग निगम को शिकायतें तो कर रहे हैं, लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच रही। बाकी गाड़ियां भी जगह-जगह रिपेयर के लिए खड़ी की गई है।

इन वार्डों में हालत ज्यादा खराब

garbage collection vehicle of mc is out of order

नगर निगम का स्वच्छता वाहन भी खराब होने के कारण ढली वर्कशॉप में खड़ा है। भट्ठाकुफर, पंथाघाटी, मल्याणा, न्यू शिमला और खलीणी जैसे वार्डों में पिछले कई दिन से कूड़ा सड़कों किनारे पड़ा है।
 
कूड़े वाले आए तो झाड़ू वाले गायब : मीरा शर्मा
 शहर के कई वार्डों में नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। सड़कों, रास्तों पर झाड़ू रोज नहीं लग पा रहा है। सांगटी वार्ड पार्षद मीरा शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में सांगटी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नवबहार आदि इलाकों में रोज सफाई नहीं हो पा रही। हड़ताल के बाद कूड़े वाले काम पर आए ही थे कि अब झाड़ू लगाने वाले गायब हो गए हैं।

भट्ठाकुफर वार्ड पार्षद रीता ठाकुर ने बताया कि कूड़ा बाजार में रखे डंपर में जमा किया जा रहा है। यह डंपर हफ्ते से नहीं उठा है। डंपर भर गया है। अब सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। कहा कि निगम से इसकी शिकायत की तो पता चला कि गाड़ियां खराब हैं। समरहिल पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि निगम नई गाड़ियों का प्रबंध करें।

जल्द सुधरेगी हालत: आयुक्त
तीन दिन की छुट्टियों के चलते कुछेक इलाकों में दिक्कत आई है। लेकिन निगम की ज्यादातर गाड़ियां ठीक हैं और रोज कूड़ा भी उठा रही हैं। जो गाड़ियां पासिंग या रिपेयर के लिए गई हैं, वे भी जल्द वापस आ जाएंगी। शहर में जल्द सफाई व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
जीसी नेगी, नगर निगम आयुक्त

पार्किंग में लूट खसोट पर दिए जांच के आदेश

garbage collection vehicle of mc is out of order

लिफ्ट पार्किंग में सैलानियों से लूट-खसोट के लिए नगर निगम आयुक्त ने छानबीन के आदेश दे दिए हैं। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ में छपी खबर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त ने निगम के संयुक्त आयुक्त को पार्किंग में ओवर चार्जिंग और रेट लिस्ट न लगाने के मामले की पड़ताल करने के लिखित आदेश दिए।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘राजधानी में सैलानी बढ़ते ही पार्किंग में शुरू हुई लूट-खसोट’ में लिफ्ट पार्किंग में सैलानियों से र्कई गुना अधिक दाम वसूलने का खुलासा किया गया था।

पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले सैलानियों ने अमर उजाला को बताया था कि किस तरह न सिर्फ मनमानी वसूली होती है, बल्कि पर्ची भी नहीं दी जाती। नगर निगम की ओर से निर्धारित फीस के मुकाबले लिफ्ट पार्किंग में अधिक वसूली की जा रही है।

 सीडी बना कर दो, तब करेंगे जांच : प्रशांत
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत सरकैक को जब आयुक्त जीसी नेगी ने मामले की जांच करने के आदेश दिए तो संयुक्त आयुक्त अमर उजाला से सबूतों की सीडी मांगने लगे। नगर निगम सैलानियों द्वारा दी गई पार्किंग की पर्चियों की छायाप्रति सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed