फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ganpati Bappa was bid farewell with band music and cheers

Shimla News: बैंडबाजे और जयकारों के साथ दी गई गणपति बप्पा को विदाई

Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa was bid farewell with band music and cheers
श्री गणेश सेवक मंडल ने शोघी के कोट गांव में गंबेश्रवर महादेव मंदिर के समीप स्थित छोटी नही में क
देवा रे देवा तुझसे बढ़कर कौन पर झूले लोग
विज्ञापन

मिडिल और गंज बाजार से निकाली गईं शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में नगर निगम कांप्लेक्स मिडिल बाजार में स्थापित गणपति की 108 मूर्तियों और गंज बाजार में स्थापित गणपति की मूर्ति का शनिवार को विसर्जन किया गया। 26 सितंबर से चल रहे गणेश महोत्सव के दसवें दिन शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।


इस दौरान बाजारों में गुलाल भी उड़ाया गया। इस दौरान लौट के अगले बरस तू जल्दी आना रे, गणपति बप्पा मोरेया, देवा रे देवा तुझसे बढ़कर कौन भजनों पर लोगों ने डांस किया। मिडिल बाजार पंडाल में सुबह 8:00 बजे और गंज बाजार में सुबह 10 बजे गणपति का विधि-विधान के साथ पूजन और हवन किया गया। इस दौरान गणपति को लड्डूओं, मोदक का भोग लगाया गया। मिडिल बाजार से सुबह 11 बजे और गंज बाजार से दोहपर 12 बजे शोभा यात्रा निकाली गई। राजधानी के गंज बाजार में स्थापित की गई गणपति की मूर्ति का विसर्जन श्री गणपति सेवक मंडल शिमला ने शोघी के कोट गांव में गंबेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित छोटी नदी में शाम 5 बजे किया किया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष दीपक लाल सूद, विनोद सांमा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मिडिल बाजार में श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 108 मूर्तियों का विसर्जन धामी के पनोही में शाम 5:30 बजे किया गया।

श्री गणेश सेवक मंडल ने शोघी के कोट गांव में गंबेश्रवर महादेव मंदिर के समीप स्थित छोटी नही में क

श्री गणेश सेवक मंडल ने शोघी के कोट गांव में गंबेश्रवर महादेव मंदिर के समीप स्थित छोटी नही में क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article