फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ganguram Musafir ticket confirmed from Pachhad, Doubt about Sudhir from Dharamshala

पच्छाद से मुसाफिर की टिकट पक्की, धर्मशाला से सुधीर को लेकर संशय

Fri, 27 Sep 2019 11:17 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Ganguram Musafir ticket confirmed from Pachhad, Doubt about Sudhir from Dharamshala
- फोटो : अमर उजाला

विधानसभा उपचुनाव के लिए पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर को कांग्रेस का टिकट मिलना लगभग तय हो गया है, जबकि धर्मशाला से सुधीर शर्मा के चुनाव लड़ने पर संशय बन गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों विधानसभा सीटों से संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठकों का दौर शुक्रवार सुबह भी जारी रहेगा। दोपहर बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। संभावित है कि कांग्रेस शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव की घोषणा होने के बाद से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने भी दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव लड़ने को लेकर सुधीर बैकफुट पर आ गए हैं। सुधीर ने हाईकमान को भी इस बाबत अवगत करा दिया है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस ने पच्छाद से तीन लोगों के नाम हाईकमान को भेजे हैं। इनमें गंगूराम मुसाफिर के नाम पर ब्लाक कांग्रेस ने भी अपनी सहमति जताई है। ऐसे में मुसाफिर की टिकट लगभग तय मानी जा रही है।

धर्मशाला से पांच नाम भेजे गए हैं, जबकि सुधीर शर्मा का नाम ब्लॉक कांग्रेस की ओर से गया है। सुधीर ने स्वयं टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। सुधीर के आनाकानी करने के बाद से कांग्रेस को नए सिरे से प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची करनी पड़ रही है।

पच्छाद से जिप सदस्य दयाल प्यारी का नाम पैनल में जोड़ा

Ganguram Musafir ticket confirmed from Pachhad, Doubt about Sudhir from Dharamshala

पच्छाद से जिला परिषद सदस्य दयाल प्यारी का नाम भी पैनल में जोड़ दिया गया है। यह नाम शुक्रवार को ही जोड़ा बताया जा रहा है। अब पैनल में धर्मशाला से सात और पच्छाद से पांच नाम हो गए हैं। नई दिल्ली में शुक्रवार या शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों पर फैसला हो सकता है। दयाल प्यारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिरमौर में हुई एक रैली के बाद चर्चा में आई थीं।

उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी पर सीएम जयराम ठाकुर के एक कार्यक्रम में मंच पर धक्का देने का आरोप लगाया था। एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद दयाल प्यारी ने थाने में बलदेव भंडारी के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने भंडारी पर कई अन्य आरोप भी लगाए थे। पीटरहॉफ मेें हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दयाल प्यारी का नाम पैनल में नहीं रखा गया था, मगर इसे बताते हैं कि बुधवार को इसमें शामिल कर दिल्ली भेजा गया है।

पिछले दिनों संशोधित पैनल दिल्ली भेजे गए हैं, जिनमें धर्मशाला से सात और पच्छाद से पांच नाम हैं। बाद में जोड़े गए कुछ और नाम गोपनीय रखे गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिले थे। माना जा रहा है कि उन्होंने यहां भी इस संबंध में चर्चा की है। शुक्रवार या शनिवार को टिकटों पर निर्णय हो जाएगा।  

पच्छाद में जीत के समीकरण बना या बिगाड़ सकती हैं दयाल प्यारी 
जिला परिषद सदस्य होने के नाते दयाल प्यारी की 15 से 18 पंचायतों पर अच्छी पकड़ मानी जा रही है। भाजपा के शुभचिंतकों का मानना है कि ऐसे में वह पच्छाद में जीत के समीकरण बना या बिगाड़ सकती हैं। इसलिए भी उनके नाम पर चर्चा चल रही है। दयाल प्यारी भाजपा के एक केंद्रीय नेता की भी गुड लिस्ट में मानी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed