{"_id":"66a10672e1da318dd6003fa9","slug":"gadagusain-college-building-not-constructed-in-ten-years-sfi-shimla-news-c-19-sml1007-384227-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल में नहीं बना गाडागुसैन \nकॉलेज का भवन : एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल में नहीं बना गाडागुसैन कॉलेज का भवन : एसएफआई
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सरकार में हुई अनदेखी
सीएम सुक्खू से निर्माण कार्य पूरा करवाने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के गाडागुसैन में दस सालों से बन रहे कॉलेज भवन का एक भी कमरा अभी तक तैयार नहीं हो पाया है।
पूर्व जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भाजपा के विधायक अरुण शोरी कॉलेज भवन का निर्माण कार्य करवाने में नाकाम रहे। इस कॉलेज के भवन निर्माण के नाम पर सिर्फ राजनीति हुई है। इसका खामियाजा यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। एसएफआई की गाडागुसैन कॉलेज इकाई की बुधवार को हुई बैठक में मौजूद रहे एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कॉलेज भवन के अटके इस कार्य को लेकर चर्चा की। इकाई अध्यक्ष डोला सिंह और सचिव नीतू ने कहा कि ठेकेदार काम छोड़कर चला गया है। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर पिछली सरकार के रहते संस्थानों के निमार्ण को लेकर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन देखने को मिला है। अनिल ठाकुर ने कहा कि गाडागुसैन कॉलेज भवन भी राजनीतिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी इस कॉलेज के भवन निर्माण को गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि वह स्वयं कॉलेज का स्वयं दौरा कर स्थिति का जायजा लें और इसके निर्माण कार्य को पूरा करवाएं। ब्यूरो