{"_id":"661cf07b85c1eefc090e9cac","slug":"fresh-snowfall-on-high-peaks-including-rohtang-tourists-reach-lahaul-via-atal-tunnel-to-see-snow-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snowfall In Himachal: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, बर्फ देखने अटल टनल होकर लाहौल पहुंचे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall In Himachal: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, बर्फ देखने अटल टनल होकर लाहौल पहुंचे पर्यटक
Mon, 15 Apr 2024 02:49 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:49 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम कूल-कूल बना हुआ है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी देखने के लिए सोमवार को पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू पहुंचे।
विज्ञापन
बर्फबारी में खेलते हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिसके चलते अप्रैल के तीसरे सप्ताह में घाटी में पारा काफी लुढ़क गया है। हालांकि सोमवार सुबह से बारिश का क्रम रुका हुआ है।
सोमवार को मनाली से काफी ज्यादा संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू पहुंचे। पर्यटकों ने यहां पर बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। सैलानियों ने यहां साहसिक गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
सोमवार को मनाली से काफी ज्यादा संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू पहुंचे। पर्यटकों ने यहां पर बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। सैलानियों ने यहां साहसिक गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन