{"_id":"5901ff2b4f1c1bb365c0f280","slug":"fresh-snowfall-in-himachal-hills-read-weather-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, शिमला में बारिश, कल भी खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, शिमला में बारिश, कल भी खराब रहेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में वीरवार सुबह बारिश हुई। शिमला में बारिश होने के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, जिला चंबा में भरमौर, होली, सलूणी, किहार की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
वीरवार को शिमला का अधिकतम तापमान 19.2, ऊना मे 36.4, धर्मशाला में 30.2, नाहन में 30.1, सोलन में 25.0, कांगड़ा में 32.2, कल्पा में 16.6, सुंदरनगर में 34.7, भुंतर में 26.0 और कांगड़ा में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में पहली मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में शुक्रवार को साफ रहने के आसार हैं। दो मई को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन