हिमाचल में यहां हुआ ताजा हिमपात, दो डिग्री तक गिरा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम कई रंग दिखा रहा है। वीरवार को रोहतांग दर्रा में हिमपात और चंबा में बारिश हुई। शिमला में कभी बादल तो कभी धूप खिली रही। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने से वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच मार्च तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। छह मार्च से मौसम साफ होने के आसार हैं। वीरवार को रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा में हल्की बर्फबारी हुई। कुल्लू घाटी में सुबह से बादल छाए रहे।
दोपहर बाद शीतलहर चलने से रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी को दौर शुरू हुआ। जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पर्यटकों को खतरनाक जगहों पर न जाने और एचआरटीसी ने अपने बस चालकों को मौसम को भांपकर बसें ले जाने को कहा है।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि जिला में करीब एक दर्जन रूटों पर चालकों को बसें न ले जाने को कहा है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि मौसम विभाग के इनपुट के आधार पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और जिला के साथ सभी खंडों के आपदा प्रबंधन को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
उधर, चंबा शहर में वीरवार दोपहर बाद बारिश से ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में वीरवार को दिन भर मौसम साफ रहा। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.7, धर्मशाला में 19.6, ऊना में 24.6, नाहन में 23.6, सोलन में 23.3, कांगड़ा में 21.6, सुंदरनगर में 23.8, भुंतर में 22.5, कल्पा में 11.0 और
डलहौजी में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -1.3, कल्पा में 1.8, मनाली में 4.0, शिमला में 9.3, ऊना में 11.0, नाहन में 12.0, मंडी में 10.3 और बिलासपुर में 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।