फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh rainfall recorded in shimla and other parst of himachal

फिर ठंड की चपेट में हिमाचल, रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में बारिश

Sat, 18 May 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
fresh rainfall recorded in shimla and other parst of himachal
शिमला में बारिश - फोटो : ani

गर्मियों के मौसम में भी हिमाचल ठंड की चपेट में आ गया है। शनिवार को रोहतांग सहित किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में बारिश और बिजली चमकने का दौर जारी रहा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा और कुंजुम दर्रा में भी हिमपात होने से पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। बीते एक सप्ताह से हो रही बर्फबारी से रोहतांग दर्रा बहाल नहीं हो सका है।
विज्ञापन


किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र में भी शनिवार को दिनभर खराब बना रहा। दोपहर बाद रामपुर और आनी में बारिश हुई। राजधानी शिमला में दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे दोबारा बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर बारिश हुई और ओले गिरे

fresh rainfall recorded in shimla and other parst of himachal

इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली भी चमकी। घुमारवीं शहर में तीसरे दिन लगातार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। करीब दस मिनट तक हुई ओलावृष्टि से आम, प्लम और केसर की फसल को भारी नुकसान की सूचना है, जिससे किसानों और बागवानों को आने वाले समय में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उधर, शनिवार को प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रहा। मैदानी इलाकों में शुक्रवार रात को अंधड़ चलने और बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ।

कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल काट दी गई है जबकि कई जगह गेहूं काटने का काम जारी है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, सुंदरनगर में 31.7, बिलासपुर में 31.3, हमीरपुर में 31.1, कांगड़ा में 30.7, भुंतर में 30.0, नाहन में 29.8, चंबा में 28.6, सोलन में 24.5, धर्मशाला में 23.8, शिमला में 20.8, कल्पा में 18.6, डलहौजी में 17.3 और केलांग में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मतदान में खलल डाल सकता है मौसम

fresh rainfall recorded in shimla and other parst of himachal

लोकतंत्र के महापर्व में मौसम खलल डाल सकता है। प्रदेश में रविवार को मतदान के दिन छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मैदानी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ जगह मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का दौर जारी है। मई में भी प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। ऊंचाई वाले कई क्षेत्र अभी भी बर्फ  से ढके हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। रविवार को कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। शनिवार को राजधानी शिमला समेत कई जगह बारिश का सिलसिला दिन भर रुक-रुक कर जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed