फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Free treatment facility: Get Ayushman and Himcare cards made by March 31

निशुल्क इलाज की सुविधा: 31 मार्च तक आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड बनवाएं लोग

Mon, 17 Jan 2022 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jan 2022 06:28 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में एक जनवरी 2022 से 31 मार्च तक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड और हिमकेयर कार्ड बनाए जा रहे हैं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि कोई भी व्यक्ति 14555 डायल करके या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
Free treatment facility: Get Ayushman and Himcare cards made by March 31
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक जनवरी 2022 से 31 मार्च तक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड और हिमकेयर कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार के करवाए गए सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना सर्वेक्षण 2011 के चयनित परिवार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के 2014 व 2015 के लाभार्थी शामिल हैं। पीएमजेएवाई में कैंसर और हृदयरोग जैसी गंभीर बीमारियों सहित 1800 बीमारियां शामिल हैं। इस योजना में 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा राशि में सभी जांच, दवा और अस्पताल में भर्ती के खर्चे शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि कोई भी व्यक्ति 14555 डायल करके या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है। हिमकेयर के अंतर्गत सभी परिवार जो आयुष्मान भारत की जन आरोग्य योजना में शामिल नहीं हैं या सरकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं हैं, इसमें पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन


हिमकेयर योजना में पंजीकरण के लिए गरीबी रेखा से नीचे, रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले और मनरेगा मजदूर (कम से कम वर्ष में 50 दिन) का कोई शुल्क नहीं है। 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक के वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एकल नारी, मिडडे मील वर्कर, अंशकालिक कर्मी, दिहाड़ीदार, आशा वर्कर, अनुबंध कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी 365 रुपये वार्षिक शुल्क के साथ यह कार्ड बनवा सकते हैं। अन्य परिवार एक हजार के वार्षिक शुल्क के साथ कार्ड बनवा सकते हैं। एक परिवार में पांच सदस्यों के लिए एक कार्ड बनेगा और सदस्य पांच से ज्यादा होने पर अतिरिक्त कार्ड बनाना पड़ेगा। योजना में प्रदेश के लगभग 200 सरकारी और निजी अस्पतालों के अतिरिक्त पीजीआई चंडीगढ़ को भी सेवा प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सभी पात्र व्यक्ति अपना कार्ड बनवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed