फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free travel facility to tourists for visiting Baba Bhalku Museum in Shimla

शिमला में बाबा भलकू संग्रहालय के लिए मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

Wed, 27 Feb 2019 08:30 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 27 Feb 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Free travel facility to tourists for visiting Baba Bhalku Museum in Shimla
राजधानी शिमला में रेलवे स्टेशन से बाबा भलकू संग्रहालय के लिए पर्यटक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। हिमाचल सरकार की इस मांग को केंद्र ने मान लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।
विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल में रेल विस्तार के मुद्दे के अतिरिक्त मौजूदा रेल लाइनों के सुदृढ़ीकरण विषय पर उनसे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस रेल मार्ग में राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का दृश्य पर्यटकों को देखने की सुविधा मुहैया करवाने के लिए विस्ता डोम डिब्बे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



 

अभी संग्रहालय तक है 50 रुपये प्रति सवारी शुल्क 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला-कालका रेल लाइन की गति बढ़ाने के अतिरिक्त निशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा प्रधान आवासीय आयुक्त संजय कुंडू भी उपस्थित थे। शिमला-कालका रेल लाइन पर रेलवे स्टेशन से बाबा भलकू संग्रहालय तक प्रति सवारी 50 रुपये शुल्क लिया जाता है।

इसे निशुल्क करना नई बात होगी। वर्तमान में विस्ता डोम कोच एक ही ट्रेन में लगे हैं। यह अन्य ट्रेनों में भी लगाए जा सकते हैं। गति बढ़ाने के लिए बीते दिसंबर माह से ट्रायल जारी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed