{"_id":"5aba26544f1c1b3d1a8b5a1c","slug":"free-books-in-govt-schools-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री और विधायकों के हाथों वितरित होंगी निशुल्क किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री और विधायकों के हाथों वितरित होंगी निशुल्क किताबें
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 27 Mar 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में मंत्रियों और विधायकों के हाथों से निशुल्क किताबों का वितरण किया जाएगा। शिक्षकों और छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नई व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दो से सात अप्रैल तक किताबों का आवंटन किया जाना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में जिला अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में किताबों के आवंटन के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर किताबों का आवंटन करने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंत्रियों और विधायकों को कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया जाएगा। इनके अलावा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रमों में बुलाए जाएंगे। निदेशालय का तर्क है कि मंत्रियों और विधायकों के आने से शिक्षक और छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा।
सरकार की नीतियों का भी व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार हो सकेगा।