फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four youths of himachal became Lieutenant in the Indian Army

हिमाचल के इन युवाओं का सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सपना हुआ पूरा

Mon, 10 Dec 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Dec 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
four youths of himachal became Lieutenant in the Indian Army

बाह्या सिराज क्षेत्र आनी के निखिल गोयल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में पासआउट परेड के दौरान हिमाचल से निखिल सहित देश को 15 सैन्य अधिकारी मिले हैं। निखिल गोयल बाह्या सिराज क्षेत्र आनी के पहले ऐसे युवा हैं, जो सेना में ऑफिसर रैंक पर भर्ती हुए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को पासआउट परेड में निखिल की माता स्मृति गोयल और बहन दिव्या गोयल भी मौजूद रहीं। देहरादून अकादमी से एक वर्ष के प्रशिक्षण लेने के बाद निखिल ने यह उपलब्धि हासिल की है। 12वीं के बाद दून रक्षा अकादमी देहरादून में प्रवेश लेने के बाद वहां से मेरिट आधार पर एसएसबी
विज्ञापन


भोपाल में प्रवेश पाया। सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के भोपाल में हुए देशभर के बच्चों के साक्षात्कार में 196 चयनित बच्चों में से निखिल ने 85वां रैंक हासिल कर सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया। निखिल की इस उपलब्धि पर आनी इलाके में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में सिपाही ने हासिल किया लेफ्टिनेंट पद

four youths of himachal became Lieutenant in the Indian Army

बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र के वांडा गांव के सिकंदर सिंह लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बीते शनिवार को आईएमए एकेडमी देहरादून में हुई पासआउट परेड में उन्हें यह पद मिला। सिकंदर की प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल झंडूता से हुई है।

10वीं उत्तीर्ण करने के बाद सेना में भर्ती हो गए थे। वे इलाहाबाद में सिपाही पद पर कार्यरत थे। सिकंदर सिंह ने सेना में रहते जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद वह स्पेशल आर्मी कमीशन का एक साल कोर्स करने बिहार के गया क्षेत्र में ट्रेनिंग ले रहे थे।

पहले चरण में सेना की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्होंने लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। वे पंजाब के संगरूर में सेवाएं देंगे। सेना की ओर से सिकंदर ठाकुर को रजत पदक से सम्मानित किया गया।

लेफ्टिनेंट सिकंदर के पिता रतन सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता गृहिणी हैं। उनकी शादी मंडी जिले के सरकाघाट की सुनीता चंदेल से हुई है। इनकी पांच साल की पुत्री भी है।

सेना में लेफ्टिनेंट बने घुग्घर गांव के अभिषेक

four youths of himachal became Lieutenant in the Indian Army

घुग्घर गांव के अभिषेक शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अभिषेक ने डीएवी पब्लिक स्कूल पालमपुर से दसवीं, डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से जमा दो और चितकारा विवि बद्दी से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की।

उनका 2017 में आईएमए में चयन हो गया। सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण लेने के बाद 8 दिसंबर को लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। अब अभिषेक को सिग्नल कोर भोपाल में तैनात किया गया है।

अभिषेक के पिता रामरतन शर्मा भारतीय सेना की  इंजीनियरिंग कोर से बतौर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पद से रिटायर हुए हैं। इनसे प्रेरणा लेकर ही अभिषेक शर्मा ने भारतीय सेना में जाने के फैसला लिया। अभिषेक की माता सुषमा शर्मा गृहिणी हैं। 

रजत सिंह ठाकुर ही उपलब्धि से परिजन खुश

four youths of himachal became Lieutenant in the Indian Army

 जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत जंगलरोपा के हार गांव निवासी रजत सिंह ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिजन और ग्रामीण खुश हैं। रजत सिंह ने आठवीं तक की शिक्षा लिली लिटल फ्लावर स्कूल नाल्टी में ग्रहण की।जबकि नौंवी से लेकर जमा एक तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में की।

इसके बाद जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर से हासिल करके हमीरपुर कॉलेज में बीएससी में प्रवेश लिया, लेकिन द्वितीय वर्ष में देश की सेवा करने के जज्बे से राजपूत रेजिमेंट में 2012 में बिलासपुर में लिपिक के पद पर भर्ती हुए। रजत सिंह भारतीय सेना अकादमी आईएमए से प्रशिक्षण पास करके शुक्रवार को पास आउट हुए हैं। पूरे सैन्य सम्मान के साथ रजत को सेना की वर्दी में देखने के लिए परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

रजन के पिता मदन ठाकुर प्रदेश शिक्षा विभाग में टीजीटी के पद पर सेवारत है और माता बबली ठाकुर गृहिणी हैं। रजत ने कहा कि दादा स्वर्गीय सीता राम ठाकुर ने देश की सेवा करने की प्रेरणा दी थी। उनका सपना था कि उनका पोता सेना में भर्ती हो। उन्होंने इसका श्रेय दादा, अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है। रजत ठाकुर के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिवार को प्रदेश टीजीटी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, अखिलेश, जसवंत ठाकुर मेहर सिंह, अजीत सिंह, पवन रांगड़ा ने बधाई दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed