फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four trials successful train set will reach Shimla from Kalka in five hours

Kalka-Shimla Railway Track: चार ट्रायल सफल, पांच घंटे में कालका से शिमला पहुंचाएगा ट्रेन सेट

Thu, 08 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 Aug 2024 05:00 AM IST
सार

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेलवे बोर्ड की टीम ने ट्रेन सेट के सफल ट्रायल कर लिए हैं। खास बात यह है कि ट्रेन सेट कालका से शिमला तक पांच घंटे में पहुंचा था। 
 

विज्ञापन
Four trials successful train set will reach Shimla from Kalka in five hours
ट्रेन सेट (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पर्यटक जल्द ही सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (ट्रेन सेट) का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड की टीम ने ट्रेन सेट के सफल ट्रायल कर लिए हैं। ट्रायल की रिपोर्ट रेल मंडल अंबाला की ओर से मंत्रालय को भी दी है। बताया जा रहा है कि आगामी रेल मंडल अंबाला फिर कुछ ट्रायल करेगा। इसके बाद ट्रेन सेट की सौगात पर्यटकों को मिलेगी।

विज्ञापन


हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से इसका किराया भी निर्धारित होगा। खास बात यह है कि ट्रेन सेट में आधुनिक इनबिल्ट इंजन बनाया गया है। खामियों को दूर करने के बाद ट्रेन सेट के चार ट्रायल किए थे। यह ट्रायल पूरी तरह से सफल रहे हैं। खास बात यह है कि ट्रेन सेट कालका से शिमला तक पांच घंटे में पहुंचा था। पैसेंजर ट्रेन में कालका से शिमला के लिए पांच से साढ़े छह घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन


गौरतलब है बीते एक वर्ष से ट्रेन सेट के लगभग 10 ट्रायल हो गए हैं। इसमें कुछ ट्रायल इंजन में तकनीकी खराबी और गर्म हो जाने के कारण फेल हो गए थे, लेकिन बोर्ड ने ट्रायल के लगातार प्रयास किए पहले ट्रेन कोटी तक पहुंचाई। इसके बाद धर्मपुर और सोलन पहुंचाई थी। इसके बाद शिमला का भी एक ट्रायल हुआ था लेकिन इसके बाद मई में फिर ट्रायल करवाया गया जो फेल हो गया। कारण कोटी की चढ़ाई ट्रेन सेट नहीं चढ़ पाया। इसके बाद इसे अपग्रेड किया गया और अब ट्रायल किया गया। जो सफल रहा। लोगों को सुविधा देने से पहले कोई दिक्कत न आए इस बात को ध्यान में रखकर बोर्ड ट्रायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

60 यात्री कर पाएंगे सफर
ट्रेन सेट में तीन कोच लगे हैं। इसमें प्रति कोच 60 यात्री बैठ सकेंगे। इस ट्रेन सेट को इंजन रहित ट्रेन भी कहते हैं। यात्री गाड़ी से उतरे बिना ही एक कोच से दूसरे में जा सकते हैं। वहीं बाहरी तरफ से बोगियों में पहाड़ समेत अन्य डिजाइन से बेहतर बनाया गया है।

ट्रेन सेट के पिछले दिनों चार सफल ट्रायल हुए हैं। इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही पर्यटकों को ट्रेन सेट की सुविधा दी जाएगी- नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed