{"_id":"5d1372c68ebc3e3cb3735e86","slug":"four-tourist-including-driver-injured-in-taxi-accident-at-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के गुलाबा में गिरी टैक्सी, चालक समेत गुजरात के चार पर्यटक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के गुलाबा में गिरी टैक्सी, चालक समेत गुजरात के चार पर्यटक घायल
Wed, 26 Jun 2019 06:59 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मनाली से सैलानियों को रोहतांग लेकर जा रही एक टैक्सी बुधवार दोपहर में गुलाबा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इससे टैक्सी चालक समेत गुजरात के चार पर्यटक मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद सभी को मनाली के मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एसएचओ मनाली मोहन रावत ने बताया कि टैक्सी मनाली से रोहतांग पास टूरिस्ट लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच जब टैक्सी गुलाबा के पास पहुंची तो स्किड होकर मार्ग से नीचे जा गिरी। हादसे में टैक्सी चालक राकेश (27) पुत्र राम किशन निवासी गांव लोहरदी, तहसील बल्ह, जिला मंडी के साथ गुजरात के विजय (57) पुत्र महेंद्र शाह निवासी 301 नजदीक स्वामी नारायण मंदिर-15 केओएन वासना रोड बड़ोदरा
विज्ञापन
गुजरात, पारुल शाह (55) पत्नी विजय, यश शाह (24) पुत्र विजय, विदिशा शाह (23) पुत्री विजय घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए छुट्टी दे दी गई।