फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four persons including fourth class arrested in Bhalwad chitta case

Shimla News: भलवाड़ चिट्टा प्रकरण में चतुर्थ श्रेणी समेत चार धरे

Sat, 08 Mar 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four persons including fourth class arrested in Bhalwad chitta case
थुनाग (मंडी)। जंजैहली पुलिस ने चिट्टा प्रकरण में विकास खंड कार्यालय सराज में अनुबंध पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे 15 फरवरी को भलवाड़ में 38 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कॉल डिटेल और ट्रांजेक्शन के आधार पर यह कार्रवाई की है। 15 फरवरी को भलवाड़-रेशन सड़क पर कैंची मोड़ के पास स्थानीय महिलाओं ने दो चिट्टा तस्करों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार और युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। दो टैक्सी चालक और एक बागवान है। पकड़े गए आरोपियों ने मुख्य आरोपी रूबल ठाकुर के खाते में चिट्टा खरीदने के लिए पैसे डलवाए थे। एक आरोपी रूबल के साथ चिट्टा लेकर अपनी गाड़ी में जंजैहली पहुंचा था।
विज्ञापन

जंजैहली क्षेत्र में चिट्टा तस्करी में करीब एक दर्जन संदिग्ध नशेड़ी पुलिस की रडार में हैं जो चिट्टा लेते हैं और दूसरों को उपलब्ध करवाते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के चिट्टे की सप्लाई करने में शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है। पकड़े गए चारों युवकों के तार चिट्टा तस्करों से जुड़े हुए थे। आरोपियों की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी गांव झरोठी, पवन कुमार गांव दुसाधी, लवली गांव ढीम तहसील थुनाग बतौर चपरासी तैनात और भूपेंद्र पाल गांव झपलोह तहसील चच्योट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 15 फरवरी को थुनाग निवासी रूबल ठाकुर और संदीप कुमार को 38 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की और कॉल और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाली। इससे पता चला कि इनके तार कुछ अन्य लोगों से भी जुड़े हुए हैं। इसी आधार पर पूछताछ और सबूत एकत्रित करने के बाद जंजैहली पुलिस ने इन चार अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है।

उधर, पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से दो दिन का रिमांड हासिल किया। डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed