{"_id":"5c4f2d79bdec22739b069a9d","slug":"four-people-s-statements-recorded-in-rajiv-bhavan-shimla-clash-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव भवन में मारपीट मामला, चार लोगों के बयान दर्ज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव भवन में मारपीट मामला, चार लोगों के बयान दर्ज किए
Tue, 29 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव भवन में मारपीट मामले की रिपोर्ट जांच कमेटी शीघ्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को सौंपेगी। यह रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जानी है, जिससे जिम्मेदार नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी ने सोमवार को यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें एक वह नेता भी शामिल है, जिसके साथ मारपीट हुई है और दो के खिलाफ थाना सदर में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
जांच कमेटी ने इन चारों को दोपहर बाद 2 बजे पार्टी दफ्तर में बुलाया था और इन सबके बयान साढ़े पांच बजे तक दर्ज किए जाते रहे। बताते हैं कि इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा चौपाल क्षेत्र के दो नेताओं के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। इन दोनों नेताओं के नाम एफआईआर में भी दर्ज हैं। जांच कमेटी के सदस्य वकील नरेश्वर चंदेल ने कहा कि कमेटी ने नेताओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। कमेटी शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सौंपेगी। अगली कार्रवाई हाईकमान करेगा।