फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four people died in a car accident in sirmour himachal

अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, दंपती समेत चार की मौत

Mon, 22 Apr 2019 05:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
four people died in a car accident in sirmour himachal

संगड़ाह-थ्यानबाग-गेहल सड़क मार्ग पर रविवार रात एक कार थ्यानबाग के समीप अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों में दंपती और मृतक महिला के दो भाई शामिल हैं। चारों लोग सोफर गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 15-15 हजार रुपये की मदद दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काफलनू गांव के सुरेंद्र सिंह (38) अपनी पत्नी रक्षा देवी (35) के साथ मामा की शादी में जा रहे थे। उनके साथ रक्षा का सगा भाई वीरेंद्र सिंह (32) निवासी गांव रनुआ और मृतक महिला का मौसेरा भाई सुरेश कुमार (30) निवासी गांव थौला भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के परखचे उड़ गए

शादी में जाते वक्त थ्यानबाग के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे कार के परखचे उड़ गए। पुलिस को हादसे की सूचना मध्य रात्रि करीब पौने एक बजे मिली।

जानकारी के अनुसार कार को सुरेश चला रहा था। रात करीब आठ बजे तक भी ये लोग शादी में नहीं पहुंचे तो इनकी तलाश शुरू की। इस दौरान थ्यानबाग के समीप कार करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरी हुई पाई गई।

चारों के शव स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर संगड़ाह अस्पताल लाए गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed