फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four killed in road accident in Rohru and Chaupal in Shimla Himachal Pradesh

तीन सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत

Fri, 22 Mar 2019 05:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल/रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल/रोहड़ू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Four killed in road accident in Rohru and Chaupal in Shimla Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू और चौपाल में तीन सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो हादसे चौपाल और एक रोहड़ू में हुआ। पहला हादसा जोड़ना पंचायत के सरी गांव में हुआ। सरी में बोलेरो कैंपर करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई है। देवठी धार के पास यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


गाड़ी में श्याम सिंह रपटा (48) और उनके पुत्र अंकुश रपटा (24) निवासी मसिवना डाकघर पुलबाहल की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल से एएसआई वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। दूसरा हादसा झीकनी पुल के पास बाग नामक स्थान पर हुआ।

विज्ञापन

यहां टिपर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र मंगत राम ग्राम खोखाह डाकघर रुसलाह तहसील नेरवा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। इधर पारसा-शेखल संपर्क मार्ग पर धारा खड्ड के समीप एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा धारा खडड् के समीप हुआ।

बोलेरो गाड़ी धारा गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच धारा खड्ड के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वाले की पहचान प्रदीप कुमार (34) गांव धारा तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed