फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four employees, including doctors, will be posted in covid centers of Himachal

हिमाचल के कोविड सेंटरों में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी रहेंगे तैनात

Tue, 05 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Four employees, including doctors, will be posted in covid centers of Himachal
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कोविड सेंटरों में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने 4 लोगों का ग्रुप बनाया है। इसमें एक डॉक्टर, नर्स, वैक्सीनेटर और स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। निगरानी वार्ड भी बनाए जाएंगे। छह जनवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में भी कोरोना वैक्सीन की तैयारियों पर चर्चा होनी है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन


इन अधिकारियों से प्रतिदिन तैयारियों पर बैठकें करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का डाटा एकत्रित कर लिया है। फ्रंटलाइन पर काम करने वालों का रिकॉर्ड भी जुटा लिया है। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद फ्रंटलाइन और फिर 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी कमी आने लगी है। 95 फीसदी की रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे हैं। कोरोना से मृत्युदर में भी कमी आई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में 8 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। नवंबर महीने की तुलना में कम एक्टिव मामले रिकॉर्ड हो रहे हैं।  स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में काफी हद तक कोरोना पर काबू पा लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रतिदिन तैयारियों पर बैठकें करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed