फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Foundation stone of IIM Dhaula Kuan laid in Sirmour District

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन रखी आईआईएम सिरमौर की आधारशिला

Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धौलाकुआं (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाकुआं (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of IIM Dhaula Kuan laid in Sirmour District
- फोटो : अमर उजाला

सिरमौर जिले में संचालित आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) का परिसर देश में सर्वश्रेष्ठ होगा। हिमाचल की प्राचीनतम काष्ठकुणी शैली में बनने वाले परिसर में आधुनिक युग की जरूरतों को भी मुहैया करवाया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से इसकी आधारशिला रखी। तीन चरणों में बनने वाले आईआईएम धौलाकुआं के पहले चरण के लिए  392.51 करोड़ व्यय किए जाएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह संस्थान प्रदेश के मेहनती युवाओं को कौशल निखारने का अवसर देगा। हिमाचल के मुख्य आर्थिक संसाधनों से सीधे जुड़े पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग, इको-टूरिज्म आदि प्राकृतिक संभावनाओं के प्रभावी प्रबंधन में यह संस्थान वरदान साबित होगा। कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु का पुराना गौरव हासिल करने में सहायक होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को ऊना में आईआईआईटी, बिलासपुर में एम्स, कांगड़ा में केंद्रीय विश्वविद्यालय व निफ्ट, मंडी में आईआईटी और हमीरपुर में एनआईटी जैसे राष्ट्रीय संस्थान होने का गौरव प्राप्त है। हिमाचल देश में शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने आईआईएम संस्थान के संपूर्ण परिसर का डिजाइन पारंपरिक हिमाचली शिल्प में तैयार करने के लिए संस्थान प्रबंधन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि संस्थान में शुरू किए जाने वाले पर्यटन और आतिथ्य के पाठ्यक्रम युवाओं को राज्य के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र का पूरी तरह से दोहन करने में मदद करेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आईआईएम केंद्र सरकार से राज्य और विशेष रूप से सिरमौर जिले के लिए बड़ा उपहार है। बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष अजय एस. श्रीराम,  निदेशक आईआईएम सिरमौर नीलू रोहमित्रा ने भी विचार रखे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक डॉ. राजीव बिंदल, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed