फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fortis becomes Himachal's first private hospital to introduce covid vaccine

कोविड वैक्सीन लगाने वाला हिमाचल का पहला निजी अस्पताल बना फोर्टिस

Fri, 04 Jun 2021 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jun 2021 09:46 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है। वैक्सीन लगाने वालों को कोविशील्ड 850 और कोवैक्सीन 1250 रुपये में मिलेगी। 

विज्ञापन
Fortis becomes Himachal's first private hospital to introduce covid vaccine
डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने फोर्टिस अस्पताल में टीकाकरण का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है, जहां 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीका लगेगा। शुक्रवार को डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने फोर्टिस अस्पताल में इस सुविधा का शुभारंभ किया। वैक्सीन की बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


वैक्सीन लगाने वालों को कोविशील्ड 850 और कोवैक्सीन 1250 रुपये में मिलेगी। गुरुवार को पहला स्लॉट भी खोला गया। अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने बताया कि वीरवार को तीन से चार बजे तक वैक्सीन की बुकिंग शुरू हुई। स्लॉट बुकिंग करवाने वाले 100 व्यक्तियों को शुक्रवार को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन


18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही इसका पंजीकरण किया जा रहा है।  अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि अस्पताल में कोविशील्ड और कोवैस्कीन दोनों लगाई जाएंगी। फिलहाल कोविशील्ड स्टॉक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोवैक्सीन इस हफ्ते तक उपलब्ध हो जाएगी। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, एसडीएम अभिषेक वर्मा, बीएमओ तियारा डॉ. संजय भारद्वाज भी मौजूद रहे। डीसी ने बताया कि सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन हो रही है।


अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए आने वालों को दिक्कत न आए, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वैक्सीन की बुकिंग रोजाना सरकारी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। यह बुकिंग रोजाना सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी और फोर्टिस में रोजाना 100 लोगो को वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed