फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Union Minister Pandit Sukh Ram's health deteriorated, left for Delhi for treatment

मंडी: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

Sun, 22 Aug 2021 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 09:23 PM IST
सार

पोते आश्रय शर्मा ने जानकारी दी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

विज्ञापन
Former Union Minister Pandit Sukh Ram's health deteriorated, left for Delhi for treatment
पूर्व केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री पंडित सुखराम(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। इस बात की जानकारी उनके पोते आश्रय शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वो देवी-देवताओं के आशीर्वाद और आप सभी की दुआओं से जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में मैक्स अस्पताल से उनका उपचार चल रहा है। बताया कि अभी डॉक्टर सभी प्रकार के टेस्ट करवा रहे हैं और उसके बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि सर्जरी करनी है या नहीं। सोमवार को उन्हें अस्पताल में दाखिल करने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री को मूत्र से संबंधित संक्रमण हुआ है। यह समस्या काफी समय से चल रही थी, लेकिन सही ढंग से उपचार न होने के कारण यह समस्या गंभीर हो गई। इसलिए उन्हें दिल्ली लाया गया है। मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed