{"_id":"6649fab4c0564d70fb07bebf","slug":"former-soldier-died-a-few-hours-after-his-wife-death-kot-village-mandi-hp-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heart Touching Story: साथ जीने-मरने का वादा, पूर्व सैनिक ने पत्नी की मौत के चंद घंटों बाद तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heart Touching Story: साथ जीने-मरने का वादा, पूर्व सैनिक ने पत्नी की मौत के चंद घंटों बाद तोड़ा दम
Sun, 19 May 2024 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/टिहरा (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/टिहरा (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 19 May 2024 06:43 PM IST
सार
धर्मपुर उपमंडल के टिहरा क्षेत्र के कोट गांव का दंपती जिन्होंने एक ही दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। कोट गांव की कमला देवी (73) के पति पूर्ण चंद पठानिया (81) पूर्व सैनिक थे।
विज्ञापन
दिवंगत दंपति कमला देवी और पूर्ण चंद पठानिया।
- फोटो : स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती है। जिंदगी और मौत का समय भी ऊपर से लिखकर आता है, लेकिन ऐसे जोड़े विरले ही होते हैं जो साथ जीने-मरने की तकदीर लिखवाकर धरती पर आते हैं। ऐसे ही नसीब का भागी बना धर्मपुर उपमंडल के टिहरा क्षेत्र के कोट गांव का दंपती। जिन्होंने एक ही दिन या यह कहें साथ-साथ दुनिया को अलविदा कहा। कोट गांव की कमला देवी (73) के पति पूर्ण चंद पठानिया (81) पूर्व सैनिक थे।
विज्ञापन
पूर्ण चंद पठानिया कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 14 मई को कमला देवी को सांस लेने में कुछ तकलीफ हुई तो बेटा सुरेश कुमार पठानिया चिकित्सक लाने के लिए टिहरा गए। आधे घंटे बाद घर पहुंचे तो मां की सेहत ठीक नहीं थी और उनका शुगर लेवल बहुत कम हो चुका था। कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद कमला देवी के पति पूर्व सैनिक पूर्ण चंद पठानिया की तबीयत भी बिगड़ गई तो परिजन उन्हें हमीरपुर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद शाम को उनका भी अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र सुरेश पठानिया ने कहा कि माता-पिता को पोती की शादी का इंतजार था।
विज्ञापन