फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former soldier died a few hours after his wife death Kot village Mandi HP

Heart Touching Story: साथ जीने-मरने का वादा, पूर्व सैनिक ने पत्नी की मौत के चंद घंटों बाद तोड़ा दम

Sun, 19 May 2024 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/टिहरा (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 May 2024 06:43 PM IST
सार

धर्मपुर उपमंडल के टिहरा क्षेत्र के कोट गांव का दंपती जिन्होंने एक ही दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। कोट गांव की कमला देवी (73) के पति पूर्ण चंद पठानिया (81) पूर्व सैनिक थे। 

विज्ञापन
Former soldier died a few hours after his wife death Kot village Mandi HP
दिवंगत दंपति कमला देवी और पूर्ण चंद पठानिया। - फोटो : स्रोत परिजन

विस्तार

कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती है। जिंदगी और मौत का समय भी ऊपर से लिखकर आता है, लेकिन ऐसे जोड़े विरले ही होते हैं जो साथ जीने-मरने की तकदीर लिखवाकर धरती पर आते हैं। ऐसे ही नसीब का भागी बना धर्मपुर उपमंडल के टिहरा क्षेत्र के कोट गांव का दंपती। जिन्होंने एक ही दिन या यह कहें साथ-साथ दुनिया को अलविदा कहा। कोट गांव की कमला देवी (73) के पति पूर्ण चंद पठानिया (81) पूर्व सैनिक थे। 

विज्ञापन


पूर्ण चंद पठानिया कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 14 मई को कमला देवी को सांस लेने में कुछ तकलीफ हुई तो बेटा सुरेश कुमार पठानिया चिकित्सक लाने के लिए टिहरा गए। आधे घंटे बाद घर पहुंचे तो मां की सेहत ठीक नहीं थी और उनका शुगर लेवल बहुत कम हो चुका था। कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद कमला देवी के पति पूर्व सैनिक पूर्ण चंद पठानिया की तबीयत भी बिगड़ गई तो परिजन उन्हें हमीरपुर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद शाम को उनका भी अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र सुरेश पठानिया ने कहा कि माता-पिता को पोती की शादी का इंतजार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed