फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former mla Govind Ram again claim for BJP ticket from Arki solan

अर्की से भाजपा के टिकट की दावेदारी को फिर गरजे गोविंद राम

Fri, 23 Jul 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jul 2021 09:11 PM IST
सार

शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत मेंगोविंद राम शर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान उनका टिकट बिना जानकारी के काट दिया गया था। उन्होंने पूरे मन से पार्टी के फैसले को स्वीकार किया। निर्दलीय चुनाव लड़ने के दबाव को दरकिनार कर प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान में मेहनत की। 

विज्ञापन
former mla Govind Ram again claim for BJP ticket from Arki solan
पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में भाजपा का टिकट पाने के लिए ताल ठोक रहे पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने एक बार फिर पार्टी की ओर से उन्हें ही टिकट दिए जाने का दावा किया है। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान उनका टिकट बिना जानकारी के काट दिया गया था। उन्होंने पूरे मन से पार्टी के फैसले को स्वीकार किया। निर्दलीय चुनाव लड़ने के दबाव को दरकिनार कर प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान में मेहनत की। हालांकि, टिकट कटने पर उन्होंने तत्कालीन भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे से अपनी बात रखी तो उन्होंने मंत्री का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


हालांकि, तब से आज तक उस आश्वासन पर कुछ भी नहीं हुआ। इस बार भी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कुनिहार में मुलाकात की है और उन्होंने अपनी बात रखी है। अब पार्टी फैसला लेगी और उसके अनुसार ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने 2017 में टिकट पाने वाले प्रत्याशी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि टिकट देने वाले व्यक्ति को ही चेयरमैन और पार्टी में उपाध्यक्ष तक बना दिया गया। उस व्यक्ति ने उनका और समर्थकों का अपमान किया, लेकिन पार्टी उस व्यक्ति को ही बढ़ाती रही। उम्मीद जताई कि पुराने कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए पार्टी जरूर उन्हें टिकट देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed