फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former minister and Mandi Congress President Prakash Chaudhary left Congress, resigned from party membership a

Himachal: पूर्व मंत्री और मंडी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, सभी पदों से दिया इस्तीफा

Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
सार

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी है।

विज्ञापन
Former minister and Mandi Congress President Prakash Chaudhary left Congress, resigned from party membership a
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिले से कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके इस्तीफे से राजनीति गरमा गई है। चौधरी वीरभद्र परिवार के करीबी रहे हैं। फोन पर बातचीत में प्रकाश चौधरी ने बताया कि एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया की ओर से उनके गृह विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे हस्तक्षेप से वह आहत थे, इसीलिए उन्होंने पार्टी को अलविदा कहा है। विधानसभा चुनाव में जिन लोगों ने उन्हें हराने के लिए काम किया, आज उन्हीं को तरजीह दी जा रही है। रिवालसर में होने वाले छेश्चू मेले में भी उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उनसे बिना पूछे ही मेले में सब किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जयराम ठाकुर ने कई बार उन्हें साथ आने के लिए कहा, लेकिन वह सच्चे कांग्रेसी हैं, लेकिन अब गले से ऊपर पानी सहन नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को वॉट्सएप के जरिये उन्होंने सूचित किया था। तीन घंटे तक कोई रिस्पांस नहीं मिला। इससे आहत होकर उन्होंने सोशल मीडिया में इस्तीफे को लेकर जानकारी साझा की। दूसरे दल में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस से प्यार करते थे। इस्तीफा दे दिया है और अब स्वतंत्र जिंदगी जिऊंगा। कांग्रेस में दोबारा आऊं या नहीं, यह मेरा अपना फैसला होगा।
विज्ञापन


मैंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया : गुलेरिया
कांग्रेस नेता एवं एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने कभी बल्ह क्षेत्र में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। बल्ह आरक्षित हलका है। ऐसे में वह यहां से विधायक का चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से मिली जानकारी : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रकाश चौधरी के इस्तीफा देने की सूचना उन्हें सोशल मीडिया से ही मिली है। अभी तक चौधरी ने संपर्क नहीं किया है।


राजकुमार कश्यप को बनाया धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने राजकुमार कश्यप को धर्मशाला ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed