{"_id":"669942db334ae4beb60c5b8d","slug":"former-lahaul-spiti-mla-ravi-thakur-questioned-for-five-hours-in-baluganj-police-station-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Rajya Sabha Cross Voting Case: लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर से पांच घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Rajya Sabha Cross Voting Case: लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर से पांच घंटे पूछताछ
Thu, 18 Jul 2024 09:59 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:59 PM IST
सार
गुरुवार को लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर से पुलिस थाना बालूगंज में पांच घंटे पूछताछ हुई। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पुलिस मामले से जुड़े सभी तत्कालीन विधायकों को भी जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन
पुलिस थाना बालूगंज
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद चंडीगढ़ और उत्तराखंड के होटलों में ठहरने और सरकार को अस्थिर करने के मामले में वीरवार को लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर से पुलिस ने पांच घंटे पूछताछ की। इस दौरान उनसे मामले से संबंधित कई सवाल किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रवि ठाकुर सुबह 11:00 बजे के करीब पुलिस थाना बालूगंज पहुंचे और शाम करीब 4:00 बजे तक उनसे मामले से जुड़े सवाल-जवाब किए गए। इसमें बाहरी राज्यों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए खर्च और इसकी अदायगी किसने की, इसको लेकर पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पुलिस मामले से जुड़े सभी तत्कालीन विधायकों को भी जांच में शामिल करेगी। वहीं, हवाई सेवा प्रदाता कंपनियों के खिलाफ मिले सर्च वारंट पर भी जल्द कार्रवाई करते हुए कंपनियों से रिकॉर्ड तलब किया जा सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट इस मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा, विधायक आशीष शर्मा और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी को दस दिन के भीतर मोबाइल सौंपने के निर्देश जारी कर चुका है। पुलिस ने मोबाइल को मामले की जांच के लिए जरूरी माना था।
विज्ञापन