{"_id":"65fecaa80a28a533620fc20b","slug":"former-cm-shanta-kumar-statement-over-present-political-political-circumstances-of-himachal-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पूर्व सीएम शांता कुमार बोले- राम मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा, उनके आदर्श भी अपनाने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पूर्व सीएम शांता कुमार बोले- राम मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा, उनके आदर्श भी अपनाने होंगे
Sat, 23 Mar 2024 08:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Mar 2024 08:53 PM IST
सार
शांता कुमार ने शनिवार को पालमपुर के विवेकानंद ट्रस्ट में शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर कहा कि जो कुछ हो रहा है उसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं ।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भगवान राम का मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा, उनके आदर्श भी अपनाने होंगे। सिद्धांत की राजनीति लानी होगी। भगवान करे मेरे देश के सब नेताओं को सद्बुद्धि मिले और यह राजनीति देश के लिए हो। कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि गुलाम देश की राजनीति देश के लिए थी, आजाद देश की राजनीति केवल कुर्सी के लिए रह गई है और इस हवा में मेरी पार्टी भी चल पड़ी है।
विज्ञापन
प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति को लेकर बोले, जो कुछ हो रहा है उस पर वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं, न कुछ बोलूंगा। लेकिन आप बहुत आग्रह करोगे तो हो सकता है मेरी आंखों से कुछ आंसू निकल आएं, शब्द मेरे पास नहीं हैं। कहा कि 1951 से भारतीय जनसंघ और फिर जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी में जीवन के 70 वर्ष लगाए। उन्हें पार्टी और देश ने बहुत कुछ दिया। आज 90 वर्ष की आयु में पीछे मुड़कर देखता हूं सोचता हूं, क्यों हमारी पार्टी के पास क्या कुछ भी नहीं था। पुलिस की लाठियां खाते, चुनाव लड़ते थे तो जमानत जब्त होती थी।
विज्ञापन
खबर कहीं लगती नहीं थी, लेकिन उस वक्त मेरी पार्टी के पास तीन चीज थी। एक समर्पित कार्यकर्ता, देशभक्ति की विचारधारा और मूल्य आधारित राजनीति। तीन बातों के कारण उस वक्त की दुनिया की सबसे छोटी पार्टी को मेरे देश की जनता ने एक बड़ी बनाया। शांता कुमार ने कहा कि जिस कारण भाजपा यहां तक पहुंची हमें उन बातों को नहीं छोड़ना चाहिए। परिस्थितियां तो नहीं बदलती मनुष्य ही परिस्थितियों को बनाता और बदलता है। शांता कुमार ने कहा कि सत्ता में रह कर सता छोड़ी, जेल में भी रहा और दो बार मुख्यमंत्री रहा, केंद्र में मंत्री रहा, लेकिन सिद्धांतों की राजनीति को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन