{"_id":"b7f53d7682128f55f1827d08eeb4d58c","slug":"former-cm-prem-kumar-dhumal-targets-himachal-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर गंभीर नहीं है सरकार: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर गंभीर नहीं है सरकार: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की गई कमी को जिस तरह से प्रदेश सरकार वैट में वृद्धि कर पूरा कर रही है, उससे प्रदेश की जनता को लाभ नहीं मिल रहा था। मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सरकार महंगाई को कम करने के प्रति गंभीर नहीं है। दाल की कीमतें और बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। डिपुओं में खाद्य तेल भी लोगों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
कहा कि सत्ताधारी दल के नेता अनापशनाप और हास्यास्पद बयान देने में व्यस्त हैं। विकास पूरी तरह ठप है। विपक्ष को लोगों की मांगें उठाने को जन आंदोलन करने पड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मंडी जिले में स्थित जिस ईएसआई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए केंद्र से पैसा न मिलने की बात कर रही है। इसका उद्घाटन इसी सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले कर दिया था।
विज्ञापन
अगर निर्माण कार्य पूरा ही नहीं हुआ था तो फिर उद्घाटन कैसे हो गया था। धूमल ने मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति जताई कि शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित किया गया है। वास्तविकता यह है कि शाहपुर कॉलेज में विश्वविद्यालय की कक्षाओं को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम का फोटो क्यों नहीं
धूमल ने सरकार के कार्यालयों में पीएम नरेंद्र मोदी के चित्र न लगाए जाने पर आपत्ति जताई। कहा कि आमतौर पर सरकार चाहे किसी भी दल की हो, सचिवालय सहित सभी कार्यालयों में पीएम और राष्ट्रपति का चित्र लगाया जाता है, लेकिन मौजूदा सरकार ने इस परंपरा का ख्याल नहीं रखा है।
ऐसा लगता है कि वो अभी भी नरेंद्र मोदी को पीएम मानने के लिए तैयार नहीं है। जिस मोदी के चित्र लगाने से सरकार को परहेज है, उसी से राज्य के लिए स्पेशल पैकेज मांगने की बात की जा रही है।